पत्रकार विकास कुमार अब तक न्याय समाचार पत्र
वन विभाग दुबग्गा क्षेत्र में हरे-भरे आम के पेड़ों पर चल रहा आरा, बिना टीपी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लकड़ी ढुलाई का आरोप
चौकड़ी खेड़ा के पास पेड़ों की कटान से उठे सवाल, आखिर किसकी मिलीभगत से हो रहा लकड़ी का कारोबार?
लखनऊ। वन रेंज दुबग्गा क्षेत्र के अंतर्गत चौकड़ी खेड़ा गांव के पास हरे-भरे आम के पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि लकड़ी ठेकेदारों द्वारा आम के हरे-भरे पेड़ों पर आरा चलाकर बिना ट्रांजिट परमिट (टीपी) के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लकड़ी की ढुलाई की जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, काटे गए आम के पेड़ों की लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से भलिया होते हुए आरा मशीन तक पहुंचाई जा रही है, जहां लकड़ी की तौल और खरीद-फरोख्त कराई जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि लकड़ी का परिवहन बिना टीपी किया जा रहा है तो वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही है? क्या संबंधित विभाग को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है या फिर कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है?
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: