रुपईडीहा, बहराइच । भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा मेंकन्हैया लाल परमेश्वरदीन मेमोरियल हाई स्कूल साकेत नगर, में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाध्यापक  सुरेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन डॉ उमा शंकर वैश्य, आशुतोष कुमार दूबे ने यूरेका विज्ञान प्रदर्शनी की प्रसंशा की । इस विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 5 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों द्वारा कुल 40 प्रोजेक्ट्स और मॉडल प्रस्तुत किए गए जिसमेंकक्षा पाँच ने अलार्म सिस्टम, स्मार्ट सिटी, वाटर व्हील और वाटर साइकिल। कक्षा छ न्यूरॉन की संरचना लेजर होम सिक्योरिटी सिस्टम, न्यूक्लियर पावर प्लांट, ज्वालामुखी ,हार्ट मॉडल, वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम, चंद्रयान-3 ,एक्सक्रीट्री सिस्टम और एयर पॉल्यूशन व स्मार्ट सिटी।
कक्षा सात ने अर्बन फ्लड कंट्रोल, एसिड रेन, सिक्योरिटी सिस्टम, नर्वस सिस्टम और पॉल्यूटेड सिटी। कक्षा आठ ने रिवर क्लीनर, इलेक्ट्रिसिटी जनरेशन, वाटर साइकिल, सोलर सिस्टम, विंड मिल और वाटर मैनेजमेंट। कक्षा नौ ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर प्यूरीफिकेशन, पृथ्वी की परिक्रमण गति, एयर पॉल्यूशन कंट्रोल, ग्रीन सिटी, वाटर डैम, फ्री एनर्जी हाउस और हाइड्रोलिक ब्रिज। कक्षा दस ने कार्बन प्यूरीफिकेशन, स्टेट पजल, हाइड्रोइलेक्ट्रिक डैम और स्मार्ट सिटी।
विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चंद्रयान-3, हाइड्रोलिक ब्रिज, लेजर होम सिक्योरिटी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मॉडलों ने उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाध्यापक महोदय ने सभी बच्चों के बुद्धिमता  की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर उमरा अंसारी व टीम, द्वितीय स्थान पर साधना गुप्ता व टीम एवम् तृतीय स्थान पर शुभम वर्मा व टीम को पुरस्कृत किया गया । अंत में विद्यालय प्रबन्धक द्वारा मौजूद अतिथियों को सम्मानित किया गया ।
      इस आयोजन को सफल बनाने में कार्यालय प्रभारी विनय प्रकाश, मो. शफ़ीक़, मुन्नालाल वर्मा, आरती वर्मा तथा विज्ञान शिक्षकों  मो. अमान, मो. शैफ़, सुरेंद्र सिंह, सबा अंसारी, इरम अंसारी, समरीन फातिमा, उल्फत फातिमा एवं अन्य शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही, सहयोगी शिक्षकों महेश कुमार यादव, अरुण पाठक, आकांक्षित मिश्रा, सहजो परवीन, इरम बानो, दीपमाला वर्मा आदि का सहयोग भी सराहनीय रहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।