यूपी के शाहजहांपुर में बरात में नाचते समय युवक को आया हार्ट अटैक, देखें मौत का लाइव वीडियो


शाहजहांपुर : बरात में डांस कर रहे युवक की दिल का दौरान पड़ने से मृत्यु हो गई। पहले तो लाेग समझते रहे कि वह डांस का ही कोई स्टेप कर रहा है, लेकिन जब काफी देर तक नहीं उठा तो घटना का पता चला।

कलान के गोकुलपुरा के गांव निवासी दयाशंकर की बेटी की कंचन शादी थी। उनके दामाद वहां एटा के राजा का रामपुर निवासी रंजीत वर्मा अपने भाई संजय वर्मा के साथ शादी में शामिल होने आए थे। बरात आने के बाद सभी लोग साउंड सिस्टम पर बज रहे गाने पर नृत्य कर रहे थे।

नाचते-नाचते संजय अचानक जमीन पर लेट गए। उनके साथ नाच रहे युवक व वहां मौजूद लोगों को लगा कि शायद वह कोई स्टेप कर रहे हैं, पर कुछ तक जब वह उसी अवस्था में लेटे रहे तो उन्हें उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन सांसें थम चुकी थीं। रात में ही स्वजन शव लेकर एटा चले गए। शनिवार दोपहर बाद इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।