इंद्रियों के दमन और भक्तिवर्धन है गोवर्धन लीला रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़


इंद्रियों के दमन और भक्तिवर्धन है गोवर्धन लीला

रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़

सहजनवां कस्बे के रेलवे ओवरक्रॉसिंग के नीचे चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन काशी से पधारे कथावाचक पूज्य संत राघव ऋषि ने श्रीकृष्ण
कीदिव्य बाललीलाओं, कालिया मर्दन, गिरिराज पूजन एवं छप्पन भोग के आध्यात्मिक महत्व पर सारगर्भित प्रकाश डाला।उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं और माखन चोरी प्रसंग की गूढ़ व्याख्या की। उन्होंने कहा कि माखन चोरी का आशय किसी भौतिक वस्तु को चुराना नहीं, अपितु भक्तों के निर्मल और पवित्र हृदय रूपी माखन को ग्रहण करना है। परमात्मा ज्ञान या वैभव से नहीं, केवल गोपियों जैसे निश्छल प्रेम और वात्सल्य भाव से ही प्राप्त होते हैं।
गोवर्धन पूजा की पावन कथा का निरूपण करते हुए उन्होंने कहा कि देवराज इंद्र के अभिमान को चूर करने और ब्रजवासियों को प्रकृति के प्रति कृतज्ञ बनाने के लिए श्रीकृष्ण ने गिरिराज पूजन की परंपरा प्रारंभ की। अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रभु ने यह संदेश दिया कि जब जीव अभिमान त्यागकर ईश्वर की शरण लेता है, तो स्वयं परमात्मा उसके योगक्षेम का भार उठाते हैं।गिरिराज पूजन के उपरांत भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया।
कथा में हरिराम गुप्ता, कुसुम देवी, पंकज गुप्ता, सूरज गुप्ता, पुरुषोत्तम कसौधन, नित्यानंद गुप्ता, शिवम शुक्ल, कृष्णगोपाल भारतीया, संजय भारतीया, रामनारायण गुप्ता, मनोज भारतीया, पवन मिश्र, अवधेश गुप्ता, संजीव अग्रहरि, हनुमान अग्रहरि, ज्ञान अग्रहरि, सुधाकर पाण्डेय, यदुवंश चौबे, अरविंद तिवारी, प्रमोद मद्धेशिया, सुशील गुप्ता, श्रवण गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।