बीआईटी में दो दिवसीय टेक-जेनेसिस का हुआ समापन रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
बीआईटी में दो दिवसीय टेक-जेनेसिस का हुआ समापन रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
युवक को बाइक पर ले जाकर बेरहमी से पीटा, खेत में फेंका रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
युवक को बाइक पर ले जाकर बेरहमी से पीटा, खेत में फेंका
रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पिता ने थाने में दी तहरीर
सहजनवां, गोरखपुर थाना सहजनवां क्षेत्र के ग्राम बरईपार निवासी राधेश्याम ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर अपने पुत्र के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, राधेश्याम का 30 वर्षीय पुत्र संजीव दैनिक मजदूरी करता है। दिनांक 15.11.2026 को दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही अनुज चौरसिया पुत्र भगवन्त चौरसिया उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया।शाम को जब संजीव घर वापस नहीं आया तो परिजन उसे खोजने लगे। शाम करीब 7:30 बजे वह गांव के बाहर खेत में बेहोश हालत में गंभीर रूप से घायल मिला। उसके दाएं हाथ की हड्डी, बाएं पैर की हड्डी व बाएं सीने की हड्डी टूट गई थी और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं।परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। तहरीर देते समय तक उसे होश नहीं आया था।
राधेश्याम का आरोप है कि अनुज चौरसिया ने उसके पुत्र को कहीं ले जाकर बुरी तरह मारा-पीटा और बेहोशी की हालत में खेत में फेंक दिया। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई थी, जिस पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे।
पीड़ित पिता ने मामले की उचित जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना सहजनवा सीयूजी नंबर पर बात करने पर उन्होंने बताया तहरीर पड़ी है जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बीआईटी में दो दिवसीय टेक-जेनेसिस का हुआ समापन रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने चार बूथों का किया निरीक्षण रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
परवाह ग्रुप का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ संपन्न, रिपोर्टर संत राज यादव/अब तक न्याय न्यूज
Leave a Comment: