परवाह ग्रुप का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ संपन्न,
रिपोर्टर संत राज यादव/अब तक न्याय न्यूज
गोरखपुर
आम जन के स्वास्थ्य का परवाह करता हुआ परवाह वेलफेयर सोसाइटी। खजनी गोरखपुर में संपन्न हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर। सैकड़ों मरीजों ने लिया इसका लाभ। आज परवाह वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में खजनी स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में संपन्न हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।
शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के अतिरिक्त ब्लड शुगर, बीपी, नेत्र जांच के साथ साथ आवश्यक दवा का वितरण भी किया गया। मरीजों ने संस्था के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में आए एक मरीज 100 वर्षीय राम किशोर ग्राम केवटली को फूल माला के साथ सम्मान भी किया गया।
चिकित्सा शिविर के प्रेरणाश्रोत तथा आयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद नारायण श्रीवास्तव एवं उनके टीम के डॉ सुमित , डॉ अमित यादव, अनुराधा,मोनिका इत्यादि रहे।
ज्ञातव्य है कि परवाह ग्रुप सदैव मानव कल्याण सेवा सहयोग हेतु संकल्पित संस्था
है । इस दौरान
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, महामंत्री अश्विनी कुमार मिश्र, राष्ट्रीय विधि सलाहकार अशोक कुमार तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती संध्या त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह कैंप कार्यालय प्रभारी अरविंद कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजकुमार आर्य, जिलाध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, जिला मंत्री मुन्ना, ब्लॉक महामंत्री योगेंद्र पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक निगम, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामप्रताप गुप्ता, समाजसेवी रमाकांत पाण्डेय, ग्राम प्रधान गहना अवधेश यादव, अवनीश त्रिपाठी, आयुष, अंशुल, संदीप गुप्ता, ,राम उजागिर , अनुराग पांडे, आशीष वर्मा, राजेश पांडे, सुरेंद्र सिंह, रवि सिंह,अनिल पाठक, शांतिभूषण त्रिपाठी, संतोष मौर्य, इत्यादि की उपस्थिति रही।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: