मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने चार बूथों का किया निरीक्षण रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने चार बूथों का किया निरीक्षण रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
बीआईटी में दो दिवसीय टेक-जेनेसिस का हुआ समापन रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
बीआईटी में दो दिवसीय टेक-जेनेसिस का हुआ समापन
रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
गीडा, गोरखपुर बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), गीडा में दो दिवसीय टेक-जेनेसिस महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव में गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती व संतकबीरनगर जनपद के सैकड़ों विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान तकनीकी, ब्रेनविटा व नवाचार से संबंधित दर्जनों प्रतियोगिताएं एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह रहे। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर.ए. अग्रवाल ने की।मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का समय तकनीकी एवं नवाचार का है। यदि विद्यार्थी इस डिजिटल क्रांति के युग में तकनीकी का इस्तेमाल कर अपने नवाचार को इस मंच के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचाते हैं, तो यह क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर होकर राष्ट्रहित में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, धैर्य, कठिन परिश्रम व लगन से अनुशासित तरीके से कार्य करने पर सफलता अवश्य मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और कौशल को नवाचार के माध्यम से प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर देते हैं। प्रधानमंत्री के भारत को विश्वगुरु बनाने के सपने को इस तरह के कार्यक्रमों से बल मिलेगा।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर.ए. अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा और मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। आज लगन व ईमानदारी से अध्ययन करने पर ही भविष्य उज्ज्वल होगा। दुनिया जीतने वाले को याद रखती है, इसलिए प्रतियोगिता में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर जीत हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक श्रीवास्तव, चेयरमैन रैम्पस ग्रुप, अर्चना प्रधान, प्रधानाचार्य जी.डी. गोयंका, रामकुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य रैम्पस स्कूल सहित मंडल के अनेक कॉलेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संस्थान के सचिव डॉ. रजत अग्रवाल ने अतिथियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बीआईटी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन करता रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भोजन, यातायात एवं उपहार की निःशुल्क व्यवस्था संस्थान द्वारा की गई थी।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, महानिदेशक डॉ. गोविंद पांडेय, विजय श्रीवास्तव, उज्जवल श्रीवास्तव, डॉ. रूप रंजन, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. अरुण पांडेय, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अभिनव श्रीवास्तव, ई. अंकुर कुमार, अनिल चौधरी, अंकित पांडेय, नेहा श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता एवं एहराज सिद्दीकी सहित सभी शिक्षकगण, कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने चार बूथों का किया निरीक्षण रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
परवाह ग्रुप का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ संपन्न, रिपोर्टर संत राज यादव/अब तक न्याय न्यूज
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाथी को मारी टक्कर, मौके पर मौत शादी समारोह से गांव लौट रहा था हाथी महावत समेत दो युवक घायल* चालक वाहन लेकर फरार रिपोर्टर्स संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
Leave a Comment: