परवाह ग्रुप का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ संपन्न, रिपोर्टर संत राज यादव/अब तक न्याय न्यूज
परवाह ग्रुप का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ संपन्न, रिपोर्टर संत राज यादव/अब तक न्याय न्यूज
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने चार बूथों का किया निरीक्षण रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने चार बूथों का किया निरीक्षण
रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
गोरखपुर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान के तहत शनिवार और रविवार को जिले में विशेष मतदाता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नामों में संशोधन करने तथा विवरणों में त्रुटियां दूर करने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।अभियान की निगरानी के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने रविवार को शहरी क्षेत्र के बूथ संख्या 369, 370, 371 और 372 का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नाम जोड़ने, नाम व पते में संशोधन, पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज करने तथा निर्धारित प्रारूपों में प्राप्त आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही कैंप में पहुंचने वाले नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने और उनके आवेदन समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि एसएसआर अभियान मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, ऐसे पात्र नागरिक जिनका नाम अभी तक सूची में दर्ज नहीं है तथा विवरण में संशोधन कराने वालों को आवेदन के लिए प्रेरित किया जाए। कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए बूथ स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि बूथों पर आने वाले मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दें। प्राप्त आवेदनों का विधिवत सत्यापन किया जाए और किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। नाम, पता, आयु अथवा अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर संबंधित मतदाता को सुधार के लिए उचित मार्गदर्शन दिया जाए।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से भी अपील की कि वे विशेष कैंपों का लाभ उठाकर अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में दर्ज जानकारी की जांच करें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज होने से छूट गया है तो निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर नाम जुड़वाएं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से विधानसभा की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की धारणा नहीं बनानी चाहिए। नागरिक स्वयं विधानसभा की मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
परवाह ग्रुप का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर हुआ संपन्न, रिपोर्टर संत राज यादव/अब तक न्याय न्यूज
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाथी को मारी टक्कर, मौके पर मौत शादी समारोह से गांव लौट रहा था हाथी महावत समेत दो युवक घायल* चालक वाहन लेकर फरार रिपोर्टर्स संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
इंद्रियों के दमन और भक्तिवर्धन है गोवर्धन लीला रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
Leave a Comment: