खैरखुटा में मनाई गई स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती
रिपोर्टर संतराज यादव अब तक न्याय न्यूज़
चौरीचौरा गोरखपुर चौरी चौरा विधानसभा 326 चौरीचौरा क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड ब्रह्मपुर के ग्राम खैरखुटा में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मुन्नीलाल यादव रहे।
जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुन्नीलाल यादव ने कहा कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव ने गरीबों-मजलूमों के सहयोग के लिए जो कार्य किए, वह कोई और नहीं कर पाएगा। वे हमेशा किसान, गरीब, नौजवान और महिलाओं के बारे में सोचते थे और उसे धरातल पर उतारने का काम किया। नेताजी हमेशा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते थे और उनके हर सुख-दुख में सहयोग करते थे।
उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए उन्होंने समग्र विकास योजना के तहत गांव का विकास किया। पंचायती व्यवस्था को लागू कर दलित-पिछड़ों को पंचायत में प्रतिनिधित्व दिलाने में उनका बड़ा योगदान रहा। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।उनके पदचिह्नों पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश की खुशहाली के लिए स्वास्थ्य सुविधा, पुलिस व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, नौजवानों को रोजगार और गांव के विकास के लिए लोहिया समग्र ग्राम योजना में गरीबों को लोहिया आवास तथा जनेश्वर मिश्र योजना के तहत गांव के विकास में उनकी अग्रणी भूमिका रही।
उन्होंने कहा कि आज देश के भविष्य के रूप में जनता अखिलेश यादव को देख रही है। आने वाले 2027 के चुनाव में दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक व सर्व समाज के पीड़ित लोग एकजुट होकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिए हैं। निश्चित तौर पर 2027 में चौरीचौरा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीताकर विधानसभा में भेजने के लिए जनता आतुर है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेक्टर प्रभारी कन्हैयालाल शर्मा, विश्राम साहनी, सोनू यादव, रमाकांत साहनी, सूरज लाल गौड़, अमन पासवान, गोविंद पाण्डेय, गोपाल यादव, रामधनी यादव, प्रदुमन राम त्रिपाठी, हरि नारायण यादव, मुरारी यादव, सुधीर यादव, रामचंद्र जामवंत यादव, मुन्ना यादव, भगवान यादव, रविंद्र यादव, हनुमान, राकेश, दीपक यादव, मनोज यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: