रिपोर्टर संत राज यादव अब तक न्याय न्यूज़
हरपुर बुदहट गोरखपुर पुलिस महकमे में हुए फेरबदल के तहत अवनीश कुमार पांडेय को थाना हरपुर बुदहट की कमान सौंपी गई है।
नए थानाध्यक्ष के रूप में अब उनके नेतृत्व में क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।
थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर शिकंजा कसने तथा जनता से बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर उनका विशेष जोर रहेगा।क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी और लोगों को त्वरित न्याय व सहयोग मिलेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: