गीडा में अपनी कार्यशैली की अमिट छाप छोड़ गए अश्विनी पांडेय
विदाई की खबर से जनता हुई भावुक
रिपोर्टर संत राज यादव
अब तक न्याय न्यूज़
गीडा गोरखपुर गीडा थाना प्रभारी के रूप में लंबे कार्यकाल तक तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सख्त कार्यशैली से क्षेत्र की जनता के दिलों में अलग पहचान बनाई। उनके स्थानांतरण की खबर सुनकर गीडा थाना क्षेत्र के लोगों और साथी पुलिसकर्मियों में भावुकता का माहौल है।अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लूट, हत्या, छिनैती एवं महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ ही उन्होंने जनता से बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया।
उनके कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि थाना परिसर में भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा कराना भी रहा, जिसे क्षेत्रवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।
उनकी ईमानदार छवि, सरल स्वभाव और कर्तव्य के प्रति समर्पण ने पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्रीय जनता के बीच भी उन्हें विशेष सम्मान दिलाया। विदाई की खबर से कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
अब वर्तमान थाना प्रभारी के नेतृत्व में गीडा पुलिस से भी अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीदें हैं। अश्विनी पांडेय के कार्यकाल की यादें गीडा क्षेत्र में लंबे समय तक याद रखी जाएंगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: