सशक्त पंचायत - समृद्ध गांव के संकल्प के साथ मैदान में उतरें प्रधान प्रत्यासी-- पत्रकार बेचन शर्मा,
आदर्श गांव बनाने का किया वादा
रिपोर्टर - संत राज यादव, अब तक न्याय न्यूज़
सहजनवां (गोरखपुर) ब्लॉक सहजनवां के ग्राम पंचायत भरसाड़ में प्रधान पद के प्रत्याशी के रूप में वरिष्ठ पत्रकार बेचन शर्मा ने गांव के विकास को लेकर अपना संकल्प पत्र जनता के सामने रखा है।"सबका साथ - सबका विकास" और "सशक्त पंचायत - समृद्ध गांव" के नारे के साथ मैदान में उतरे बेचन शर्मा ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य भरसाड़ को विकास की नई दिशा देना और उसे आदर्श गांव बनाना है।मेरा संकल्प - गांव का विकास
गांव की मूलभूत सुविधाओं का विकास
सड़क, नाली एवं पेयजल की बेहतर व्यवस्था
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान
किसान, नौजवान एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य
गांव को विकास की नई दिशा देना
बेचन शर्मा ने सभी ग्रामवासियों से निवेदन किया है कि मुझे अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और गांव के विकास में अपना सहयोग दें।
उन्होंने कहा - आइए, मिलकर बनाएं भरसाड़ को आदर्श गांव। जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के नारे को ग्राम सभा में साकार करने का काम करेंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: