चुनावी खर्च के मोर्चे पर बांदा की चारों सीटें संवेदनशीलता की सूची से बाहर, लेकिन धनबल पर निगरानी की चुनौती बरकरार आमोद कुमार
चुनावी खर्च के मोर्चे पर बांदा की चारों सीटें संवेदनशीलता की सूची से बाहर, लेकिन धनबल पर निगरानी की चुनौती बरकरार आमोद कुमार
साहित्य साधिका समिति की गोष्ठी में बाल साहित्य की दशा, दिशा और आवश्यकता पर मंथन किशनपाल सिंह पत्रकार आगरा। साहित्य साधिका समिति आगरा की मासिक गोष्ठी एवं बैठक नागरी प्रचारिणी सभा के पुस्तकालय भवन में आयोजित की गई। गोष्ठी का विषय ‘बाल साहित्य सृजन, दशा, दिशा और आवश्यकता’ रहा। कार्यक्रम की अ
साहित्य साधिका समिति की गोष्ठी में बाल साहित्य की दशा, दिशा और आवश्यकता पर मंथन
किशनपाल सिंह पत्रकार आगरा। साहित्य साधिका समिति आगरा की मासिक गोष्ठी एवं बैठक नागरी प्रचारिणी सभा के पुस्तकालय भवन में आयोजित की गई। गोष्ठी का विषय ‘बाल साहित्य सृजन, दशा, दिशा और आवश्यकता’ रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. नीलम भटनागर ने की तथा मुख्य अतिथि डॉ. मधु भारद्वाज रहीं।
डॉ. मधु भारद्वाज ने कहा कि बाल साहित्य बच्चों के मानसिक और रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. नीलम भटनागर ने आज के बचपन की परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बाल दिवस हर वर्ष आता है, लेकिन बच्चों की समस्याएं वहीं बनी रहती हैं।
गोष्ठी में डॉ. सुनीता चौहान, चारुमित्रा, वंदना तिवारी, मीना शर्मा, डॉ. रमा रश्मि एवं संस्था संस्थापिका रमा वर्मा श्याम ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रेम, शिक्षा, बेटियों के अस्तित्व, बच्चों की स्वतंत्रता और भारी बस्ते जैसी समस्याओं को उठाया।
महासचिव डॉ. यशोधरा यादव ‘यशो’ ने बचपन की निश्छलता एवं सृजनात्मकता पर कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. यशोधरा यादव ‘यशो’ ने किया। गोष्ठी में समिति की अन्य साहित्य साधिकाओं ने भी सहभागिता की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
चुनावी खर्च के मोर्चे पर बांदा की चारों सीटें संवेदनशीलता की सूची से बाहर, लेकिन धनबल पर निगरानी की चुनौती बरकरार आमोद कुमार
उन्नाव पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला, हरदोई से आए संतोष कुमार सिंह को मिली पुरवा सर्किल की जिम्मेदारी!
उन्नाव में 28 नवंबर से सजेगा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, निकलेगी विशाल कलश यात्रा!
Leave a Comment: