आईटीआई गौरीगंज में रोजगार मेला, 11 अभ्यर्थियों का चयन रवि प्रकाश द्विवेदी


आईटीआई गौरीगंज में रोजगार मेला, 11 अभ्यर्थियों का चयन

रवि प्रकाश द्विवेदी 
गौरीगंज/अमेठी। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गौरीगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें आईटीआई उत्तीर्ण और गैर आईटीआई अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार दिया। मेले में कुल 20 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 11 का चयन किया गया।

आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि रोजगार मेले में महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित धूत इलेक्ट्रिकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने प्रतिभाग किया। कंपनी की ओर से आए मानव संसाधन अधिकारी अभिनव ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के साथ-साथ गैर आईटीआई अभ्यर्थियों को भी निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि युवा अपनी योग्यता और कौशल के आधार पर रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें। इस मौके पर संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी भारत भूषण मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, अतुल कुमार पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।