राजस्व वसूली व प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के डीएम के निर्देश संवाददाता, अंकुर मिश्रा [जनपद बलरामपुर]।
राजस्व वसूली व प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के डीएम के निर्देश संवाददाता, अंकुर मिश्रा [जनपद बलरामपुर]।
तुलसीपुर (बलरामपुर) : इटवा चौराहे पर एनएच-730 से सटे मौर्य मैरिज हाल के निर्माण को लेकर कस्बे में चर्चा तेज हो गई है। अंकुर मिश्रा बलरामपुर
तुलसीपुर (बलरामपुर) : इटवा चौराहे पर एनएच-730 से सटे मौर्य मैरिज हाल के निर्माण को लेकर कस्बे में चर्चा तेज हो गई है।
अंकुर मिश्रा बलरामपुर
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह निर्माण नकटी नाले की भूमि पर अवैध कब्जा कर किया जा रहा है। तस्वीरों में निर्माणाधीन हाल की ऊंची सफेद बाउंड्री, ऊपर उठते सरिये के पिलर और निर्माण सामग्री साफ दिखाई दे रही है, जिससे लोगों का कहना है कि काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मार्ग जिले और मंडल के अधिकारियों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। इसके बावजूद अब तक इस निर्माण पर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार विभागों की नजर इस ओर क्यों नहीं गई।
लोगों का यह भी कहना है कि नाले की भूमि पर कब्जे से बरसात में जल निकासी बाधित होगी और आसपास के लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ सकती है। साथ ही एनएच के किनारे अवैध निर्माण से यातायात और सुरक्षा पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
नगर पंचायत व तहसील प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि भूमि के अभिलेखों की जांच कराकर निर्माण की वैधता स्पष्ट की जाए। यदि निर्माण अवैध पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस संबंध में संबंधित विभाग से पक्ष लेने का प्रयास किया जा रहा है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजस्व वसूली व प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के डीएम के निर्देश संवाददाता, अंकुर मिश्रा [जनपद बलरामपुर]।
चपेड़वा के बिशनपुर कला में योग्यता और कागजों पर उठते सवाल: क्या बिना मान्यता प्राप्त डिग्री के चल रहा है कामकाज? अंकुर मिश्रा बलरामपुर
बलरामपुर, संवाददाता। जिले के विभिन्न गांवों, कस्बों और विद्यालयों में सोमवार को ‘मिशन शक्ति अभियान अंकुर मिश्रा बलरामपुर
Leave a Comment: