बलरामपुर, संवाददाता। जिले के विभिन्न गांवों, कस्बों और विद्यालयों में सोमवार को ‘मिशन शक्ति अभियान अंकुर मिश्रा बलरामपुर


बलरामपुर, संवाददाता।
जिले के विभिन्न गांवों, कस्बों और विद्यालयों में सोमवार को ‘मिशन शक्ति अभियान

अंकुर मिश्रा बलरामपुर

फेज-6.0’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस की टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा व्यवस्था और हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मौके पर महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और अभियान के नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमें सक्रिय रहीं। टीमों ने गांवों व स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं और महिलाओं से सीधा संवाद किया।
कानूनी प्रावधानों व साइबर सुरक्षा पर जोर
कार्यक्रम के दौरान दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा और गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बाल विवाह और दहेज प्रथा को गंभीर सामाजिक कुरीति व दंडनीय अपराध बताते हुए इससे जुड़े कानूनों के प्रति सचेत किया गया। मौजूदा दौर में बढ़ते साइबर अपराधों—खासकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी ठगी से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।
आपातकालीन नंबर व केंद्रों की दी गई जानकारी
महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी संकट की घड़ी में तुरंत मदद पाने के लिए प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
इसके अलावा महिलाओं को थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्र और परिवार परामर्श केंद्र के बारे में बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे आसानी से परामर्श व कानूनी सहायता ले सकें। कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ जागरूकता पम्पलेट भी बांटे गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।