पुलिस की तत्परता से पांच वर्षीय गुमशुदा बालक को एक घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
पुलिस की तत्परता से पांच वर्षीय गुमशुदा बालक को एक घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित हुई यातायात पाठशाला विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक रिपोर्टर संत राज यादव/अब तक न्याय न्यूज़
लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित हुई यातायात पाठशाला
विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
रिपोर्टर संत राज यादव/अब तक न्याय न्यूज़
गोरखपुर यातायात माह-2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में रविवार को लिटिल फ्लावर स्कूल में यातायात पाठशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात कीर्ति निधि आनंद, एआरटीओ नरेन्द्र यादव, रोड सेफ्टी विभाग से सुमित मिश्रा व यातायात निरीक्षक मनोज राय उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व, सड़क दुर्घटनाओं की भयावहता एवं उनके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। बताया गया कि भारत में प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख 80 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं, जिनमें युवाओं की संख्या चिंताजनक है। तेज गति से वाहन चलाना, ओवरस्पीडिंग, जल्दबाजी तथा यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं।
विद्यार्थियों को राहवीर योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले नेक व्यक्ति को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। साथ ही गोल्डन ऑवर के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा घायल व्यक्ति के जीवन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान समय से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर अनमोल जीवन बचाया जा सकता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए यातायात नियमों से संबंधित प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं पर चर्चा की तथा अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना एवं समाज में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी तथा जागरूकता की भावना विकसित करना रहा।
संदेश --यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। याद रखें, घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पुलिस की तत्परता से पांच वर्षीय गुमशुदा बालक को एक घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
सशक्त पंचायत - समृद्ध गांव के संकल्प के साथ मैदान में उतरें प्रधान प्रत्यासी-- पत्रकार बेचन शर्मा, आदर्श गांव बनाने का किया वादा
84वें दिन भी जारी रहा 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का संघर्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र निस्तारण का आश्वासन रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
Leave a Comment: