पुलिस की तत्परता से पांच वर्षीय गुमशुदा बालक को एक घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा


पुलिस की तत्परता से पांच वर्षीय गुमशुदा बालक को एक घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा


रिपोर्टर संत राज यादव/अब तक न्याय न्यूज़


सिकरीगंज गोरखपुर सिकरीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग बालक को महज 1 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सिकरीगंज के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने यह सराहनीय कार्य किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण 
दिनांक 23.11.2026 को समय 12:00 बजे थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा सिकरीगंज में एक 5 वर्षीय बालक अपने माता-पिता के साथ दवा लेने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते अपने परिजनों से बिछड़ गया। उक्त सूचना पर थाना सिकरीगंज की पुलिस टीम द्वारा तत्काल खोजबीन कर 1 घंटे के अंदर गुमशुदा नाबालिग बालक को बरामद कर उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।
बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी की टीम 
म0उ0नि0 ज्योति यादव
म0कां0 गरिमा पाण्डेय
म0कां0 पार्वती कां0 विश्लेन्द्र यादव

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।