भैसौली अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटक रहा ताला,भटक रहे मरीज


भैसौली अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटक रहा ताला,भटक रहे मरीज

देरी से खुल रहा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, घण्टों लू में तप रहे मरीज

बकेवर/फतेहपुर । एक तरफ जहां भीसड गर्मी से पूरा देश बेचैन हो रहा है ।  लोग दवा और इलाज के अभाव में भटक रहे हैं ।  इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग अपनी पीठ खुद थपथपा रहा है कि मरीजों को सारी सुविधाएं मिल रही है । लेकिन इन दावों की सारी पोल देवमई ब्लाक के भैसौली का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खोलकर रख देता है । ब्लाक के भैसौली अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका रहता है। देरी से खुलने के कारण मरीजो को लू में इंतजार करना पड़ रहा है । गर्मी के मौसम में केंद्र के खुलने का समय प्रातः8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है । लेकिन लापरवाह, बेपरवाही के चलते कर्मचारी दो तीन घंटे देरी से पहुँचते है। जब सुबह लोग अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाते हैं तो ताला लटका देखकर बैरंग लौट जाते हैं। इससे मरीजों को प्राइवेट में इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे गरीब मरीजों को अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है । 
केंद्र का समय से खुलना बहुत जरूरी है। केंद्र में मंगलवार के दिन 10 बजे तक ताला लटकता रहा है । बीमार लोगों का इलाज हो सके लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगने से आम लोगों के ऊपर इसका असर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज नहीं हो रहा है। उसमें ताला लटका रहता है लोग वहां जाकर इलाज कराने के बजाय मायूस होकर अपने घर लौट जाते हैं। और कोसों दूर से पैदल आये हुए वृद्ध जनों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है । भयंकर लू के चलते लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । स्वास्थ्य कर्मचारी समय से न पहुचने के कारण लोगो को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है । इस अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में जब भी जाएं किसी डॉक्टर से दर्शन होना मुहाल है। उपचार के लिये आये लोगो ने बताया कि घण्टों से बैठे हैं अभी तक कोई ताला खोलने तक नही आया है,और जब भी सुबह दिखाने आते हैं तो घण्टों इंजतार करना पड़ता है । इस बाबत जब एसीएमओ इस्तियाक असमद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 9 बजे तक हो हर हाल में डॉक्टरों को आ जाना चाहिए अगर अनुपस्थिति या देरी से आ रहे हैं तो इसकी जांच करा कर कार्यवाही की जायेगी ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।