20 जून को विश्व गद्दार दिवस मनाने की मांग, पढ़ें क्यों लिखी संयुक्त राष्ट्र को चिट्ठी?


। महाराष्ट्र में शिवसेना के दो धड़े होने के बाद राज्य की सियासत गरमाई हुई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) और बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच जुबानी जंग लगातार तेज हो रही है। उद्धव गुटे के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सामने अजीब मांग रख दी है।संजय राउत ने यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक चिट्ठी लिखी है। संजय राउत ने यूएन को लिखे पत्र में कहा कि 20 जून को 'विश्व गद्दार दिवस' के रूप में मान्यता दी जाए। राउत ने कहा कि जैसे 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है, ठीक उसी तरह से 20 जून को 'विश्व गद्दार दिवस' मनाया जाना चाहिए।

संजय राउत ने चिट्ठी में क्या लिखा?

शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, 'मैं 20 जून को विश्व गद्दार दिवस मनाने की अपील के साथ ये चिट्ठी लिख रहा हूं। मेरा पार्टी शिवसेना (यूबीटी) का नेतृत्व उद्धव ठाकरे करते हैं और वो महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हैं।' संजय राउत ने आगे लिखा,

शिवसेना के स्थापना दिवस पर अलग-अलग जगह कार्यक्रम

इससे पहले, 19 जून को शिवसेना का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट ने अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम किया। बता दें कि शिवसेना में दो फाड़ के बाद पार्टी का नाम एवं निशान ‘तीर-धनुष’ शिंदे धड़े को आवंटित किया गया था। वही, उद्धव ठाकरे धड़े का नाम शिवसेना (यूबीटी) रखा गया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।