2014 में भाजपा आई; 2024 में अब जाना तय है, कहा- भाजपाई खुद गुंडई कर रहे हैं


फिरोजाबाद, : रविवार दोपहर टूंडला आए सपा मुखिया ने बलिया की घटना के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार बताया। कहा कि प्रदेश के अलग अलग स्थानों में मौते होना सरकार की लापरवाही है। सरकार ने स्वास्थ व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है,

गरीबों की जान चली गई, उन्हें न भोजन मिला न दवा मिली। अस्पतालों में बिजली भी नही मिल रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी अपने मंत्री पर डाल रहे हैं।

 

 

2014 में बीजेपी आई 2024 में जाना तय है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले बेटियों का साथ नहीं दे रहे हैं। बीजेपी के लोग खुद गुंडई कर रहे हैं। पुलिस भी नही सुन रही। प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब। सपा मुखिया पूर्व एमएलसी उदय वीर सिंह के पिता की तेरहवीं में शामिल होने आए थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।