तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, डीडीयू अस्पताल में कराया गया भर्ती
तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, डीडीयू अस्पताल में कराया गया भर्ती
IPL 2023: MI और LSG के बीच एलिमिनेटर मैच में रिकॉर्ड्स का लगा अंबार, Akash Madhwal ने हासिल किया नया मुकाम
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायटंस को 81 रन से पटखनी दी। इस हार के साथ ही लखनऊ सुपर जायटंस के लिए इस सीजन का सफर खत्म हुआ। मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से आकाश मधवाल रियल हीरो बनकर उभरे। उन्होनें अपने 3.3 ओवर के स्पैल में महज 5 रन खर्च करते हुए फाइव विकेट हॉल लिया।
इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ सुपर जायटंस के बल्लेबाजों की जमकर खबर ली और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। बता दें कि आईपीएल इतिहास की पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ ही छठी बार चैंपियंस बनने के लिए एक मजबूत कदम बढ़ा दिया है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं एलिमिनेटर मैच के सभी रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से।
दरअसल, मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर मैच में एक नया सितारा मिला, जिसने अपने शानदार स्पैल से लखनऊ के बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी। मैच में आकाश मधवाल आईपीएल के ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने एलिमिनेटर मैच में पांच विकेट चटकाए। उन्होंने सीएसके के गेंदबाज इस मामले में डोग बोलिंगर का रिकॉर्ड धवस्त किया। डोग बोलिंगर ने साल 2010 में डेक्कर चार्जर्स के खिलाफ 13 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए थे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। मुंबई टीम की तरफ से कैमरून ग्रीन ने 41 रन तो सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायटंस 16.3 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, डीडीयू अस्पताल में कराया गया भर्ती
मुन्नाभाई स्टाइल में मनाया Chris Gayle ने RCB के IPL 2023 से बाहर होने का गम, वायरल हुआ वीडियो
MS Dhoni Retirement Bravo IPL 2023 धोनी के खास यार माने जाने वाले ड्वेन ब्रावो ने कंफर्म किया है कि माही अगले साल भी येलो जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। गुजरात के खिलाफ चेन्नई ने जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
Leave a Comment: