मुन्नाभाई स्टाइल में मनाया Chris Gayle ने RCB के IPL 2023 से बाहर होने का गम, वायरल हुआ वीडियो
मुन्नाभाई स्टाइल में मनाया Chris Gayle ने RCB के IPL 2023 से बाहर होने का गम, वायरल हुआ वीडियो
तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, डीडीयू अस्पताल में कराया गया भर्ती
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ( Satyendar Jain) को आज गुरुवार को एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जेल प्रशासन के अनुसार जैन जेल अस्पताल के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। सामान्य कमजोरी की शिकायत पर उन्हें जेल के अस्पताल में निगरानी के लिए रखा गया था। बाथरूम में गिरने के बाद उनके पीठ, कंधा और बाएं पैर में चोट लगी है। इसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
जेल प्रवक्ता अरविंद कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में कोई गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि उनकी रीढ़ की हड्डी में परेशानी है।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले भी इसी परेशानी के चलते सफदरजंग अस्पताल में उनकी जांच कराई गई थी। इससे पहले भी वे जेल के बाथरूम में गिर गए थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।
पिछले हफ्ते सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट में कहा था कि जेल में सत्येंद्र जैन का वजन करीब 35 किलो कम हो गया है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। इससे पहले गुरुवार (18 मई) को सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा था।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मुन्नाभाई स्टाइल में मनाया Chris Gayle ने RCB के IPL 2023 से बाहर होने का गम, वायरल हुआ वीडियो
MS Dhoni Retirement Bravo IPL 2023 धोनी के खास यार माने जाने वाले ड्वेन ब्रावो ने कंफर्म किया है कि माही अगले साल भी येलो जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। गुजरात के खिलाफ चेन्नई ने जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सियासी बवाल जारी है। कांग्रेस सहित कुल 19 विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है। विपक्ष का कहना है कि संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से खुद उद्घाटन करना संवैधानिक मूल्यों का हनन है।
Leave a Comment: