सांसद की शिकायत के बाद जांच के लिए पहुंची शासन की टीम, प्राचार्य से मांगा जवाब!
ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी
???? शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वित्तीय एवं अन्य अनियमितताओं को लेकर शिकायत किए जाने के बाद मामला चर्चा में है। शिकायत के संदर्भ में शासन स्तर से गठित तीन सदस्यीय जांच समिति मेडिकल कॉलेज पहुंची और प्राचार्य से संबंधित मामलों में जवाब मांगा।
???? तीन सदस्यीय जांच समिति में कौन-कौन शामिल? ▪️ जांच समिति के अध्यक्ष – राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ▪️ सदस्य – फाइनेंस कंट्रोलर, हरदोई ▪️ सदस्य – एडीएम न्यायिक, शाहजहांपुर
❓ आखिर मेडिकल कॉलेज में ऐसा क्या हुआ कि सांसद को शासन से जांच कराने के लिए पत्र लिखना पड़ा?
अब जांच समिति की पड़ताल और संबंधित अधिकारियों के जवाब पर निगाहें टिकी हैं। जांच में शिकायतों के संबंध में क्या तथ्य सामने आते हैं और शासन स्तर से आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: