आयोजकों एवं आमजन से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील साफ सफाई सुनिश्चित करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश
अमेठी शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक चौधरी कै निर्देश पर उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी तिलोई ने नगर पालिका परिषद जायस में पैदल फ्लैग मार्च किया इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे प्रेम एवं सौहार्द के साथ मिलजुलकर मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा आपसी सद्भाव बनाए रखने का भी संदेश दिया गया निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दुर्गा पूजा पंडालों सहित पूरे नगर क्षेत्र में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए साथ ही सड़कों एवं सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारु बनाए रखने को कहा गया ताकि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े जिला प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे सभी त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।