श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों की महिला शक्ति केन्द्र टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज़-6.0 के अंतर्गत थाना क्षेत्रान्तर्गत छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला संबंधी अपराधों से बचाव, अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों एवं पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में विस्तार से बताया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: