आगरा की एत्मादपुर विधानसभा में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच युवा नेता इंजीनियर किशन उर्फ सीटू चौहान ने एक नई पहल की शुरुआत की है। बायसी स्थित आशा देवी मंदिर से पीले चावल देकर आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंदिर के महंत और सीटू चौहान ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।दरअसल, यह आमंत्रण यात्रा मुड़ी चौराहे पर स्थापित सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के पुनः अनावरण को लेकर निकाली जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को कार्यक्रम से जुड़ने का आमंत्रण दिया जा रहा है।वहीं, एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में सीटू चौहान लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और जनसंपर्क के जरिए अपनी सक्रियता बढ़ाने में जुटे हुए हैं। उनकी इन गतिविधियों को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के सियासी नजरिए से भी देखा जा रहा है।अब सवाल यह है कि क्या भारतीय जनता पार्टी एत्मादपुर विधानसभा में किसी युवा चेहरे पर दांव लगाएगी? क्या सीटू चौहान 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से एक मजबूत दावेदार बनकर उभर सकते हैं हालांकि, भाजपा की ओर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर अभी किसी आधिकारिक फैसले की पुष्टि नहीं है। ऐसे में आने वाले समय में पार्टी की रणनीति और स्थानीय राजनीतिक समीकरण क्या रुख लेते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।फिलहाल, आमंत्रण यात्रा की शुरुआत के साथ ही एत्मादपुर की सियासत में सीटू चौहान की सक्रियता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।