अर्जुन रौतेला आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) आगरा महानगर की ओर से 13 अक्टूबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन में ‘उभरता भारत, नई आशाएं’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं की भूमिका, आत्मनिर्भर भारत और देश के विकास पर विचार व्यक्त किए गए।
अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित है। युवाओं की ऊर्जा और प्रयासों से भारत का भविष्य स्वर्णिम बनेगा। उन्होंने विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्रहित के मुद्दों और पेपर लीक के विरोध में किए गए आंदोलनों का भी उल्लेख किया।
डॉ. मनुप्रताप सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। नवाचार, तकनीक और आत्मविश्वास के साथ युवा देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला सकते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विपिन गुप्ता, डॉ. मनुप्रताप सिंह, डॉ. शार्दूल मिश्रा, प्रीति बघेल और शिवांग खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की भूमिका महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल ने रखी, जबकि संचालन प्रथम गोयल ने किया।
इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री अनुज ठाकुर, डॉ. राजेश लवानिया, रजत जोशी, पुनीत कुमार, तपस्या त्रिपाठी, सुमित शर्मा, दीपक कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।