एत्मादपुर स्थानीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एत्मादपुर में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए स्वच्छता विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के 60 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपनी रंगीन कलाकृतियों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण की रक्षा का सुंदर संदेश दिया।प्रतियोगिता के उपरांत प्रतिभागी व विजेता बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप मेडल एवं ट्रॉफियाँ प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय प्रशासन की ओर से बच्चों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।कार्यक्रम के दौरान वन विभाग से पधारे अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व और स्वच्छता से होने वाले लाभों की जानकारी दी। इस दौरान वन दरोगा श्चंद्रमोहन शर्मा, नवनीत कुमार, बीट प्रभारी श्रंजीत कुमार एवं वन कर्मी ब्रजमोहन सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीमा एवं समस्त शिक्षक स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।