अर्जुन रौतेला आगरा। श्यामलाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, यमुना ब्रिज की छात्रा आराध्या तेंगुर ने विज्ञान पत्र वाचन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। आराध्या ने संकुल, जिला और प्रांत स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद रुद्रपुर में आयोजित क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
आराध्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के व्यवस्थापक संजीव दोनेरिया और कोषाध्यक्ष आरपी गोयल ने प्रबंध समिति की ओर से छात्रा को शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने आराध्या को सम्मानित करते हुए उसकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आराध्या की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने उसके प्रयासों की सराहना की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।