मुंगराबादशाहपुर नगर में भगवान श्रीराम की भव्य बारात के दौरान भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामलीला कमेटी गुड़हाई के अध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता के नेतृत्व में निकली श्रीराम बारात में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बारात सिद्धिसदन मार्केट से शुरू होकर रामलीला मैदान गुड़हाई पहुंची। इस दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
श्रीराम विवाह प्रसंग को लेकर रामलीला मैदान को जनकपुर की तर्ज पर भव्य रूप से सजाया गया था। आकर्षक सजावट और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मैदान में आयोजित विवाह प्रसंग के दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की झांकी ने लोगों को भावविभोर कर दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।