*सत्ती माता मंदिर के पास जोगापुर नहर में दिखे तीन मगरमच्छ, इलाके में मची दहशत*
जौनपुर/मड़ियाहूं नगर के सत्ती माता मंदिर के समीप स्थित जोगापुर नहर में सोमवार को तीन मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को नहर में एक साथ तीन मगरमच्छ देखे गए, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को सतर्क करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बच्चों और आम नागरिकों से नहर के किनारे न जाने की अपील की है। लोगों का कहना है कि जब तक वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट नहीं करती, तब तक सभी को सावधानी बरतनी चाहिए।
यदि किसी को दोबारा मगरमच्छ दिखाई दें तो तुरंत वन विभाग या स्थानीय पुलिस को सूचना दें और स्वयं उन्हें पकड़ने या उनके पास जाने का प्रयास न करें।
प्रशासन से मांग: क्षेत्र में तत्काल वन विभाग की टीम भेजकर मगरमच्छों को सुरक्षित रेस्क्यू कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
*"सावधानी ही सुरक्षा है — नहर के आसपास जाने से बचें और बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।"*
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: