जौनपुर/मड़ियाहूं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मड़ियाहूं पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं, जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं


*मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न*

जौनपुर/मड़ियाहूं 

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मड़ियाहूं पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं, जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. पाठक ने वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोरम मिश्र तथा डॉ. सुशील कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर  महाविद्यालय के उप्राचार्य डॉ आञ्जनेय पांडेय ,राष्ट्रीय सेवा योजना की डॉ सुषमा मिश्र ,प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ विवेक कुमार सिंह,डॉ अरुण एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेने के साथ हुआ। महाविद्यालय परिवार ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।