जौनपुर/मड़ियाहूं तहसील के जयसिंहपुर गांव में बिजली का काम करते समय करंट लगने से 25 वर्षीय संविदा लाइनमैन अमृतलाल


*संविदा लाइमैन की करंट लगने से मौतः वाराणसी में इलाज के दौरान दम तोड़ा, बिजली चालू करने से हादसा*

जौनपुर/मड़ियाहूं  तहसील के जयसिंहपुर गांव में बिजली का काम करते समय करंट लगने से 25 वर्षीय संविदा लाइनमैन अमृतलाल पटेल की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

अमृतलाल पटेल पुत्र स्वर्गीय ईश्वर लाल पटेल जयसिंहपुर गांव में ट्रांसफार्मर पर बिजली आपूर्ति ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आ गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बताया जाता है कि संविदा लाइनमैन प्रहलाद ने सीटडाउन (बिजली बंद करने का अनुरोध) लिया था, जिसके बाद अमृतलाल पटेल बिजली आपूर्ति ठीक कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रहलाद ने लाइन में बिजली आपूर्ति चालू कर दी, जिससे यह हादसा हुआ।

पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की 8 माह की एक बेटी है। परिवार में उनकी पत्नी राधिका और छोटा भाई अमित हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर नेवढ़िया थाने की पुलिस फोर्स, मड़ियाहूं सीओ विजय चौधरी, मड़ियाहूं एसडीएम नवीन कुमार, मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल और अपना दल (एस) पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।

मौके पर पहुंचे मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल, मड़ियाहूं एसडीएम नवीन कुमार और मड़ियाहूं सीओ विजय चौधरी ने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।