*????जौनपुर: कोतवाली पुलिस द्वारा पैसा गबन करने के उद्देश्य से लूट की झूठी सूचना देने वाले दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,*
*गबन किया गया पैसा किया गया बरामद-*
*जौनपुर:* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, आयुष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर, गोल्डी गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 18.07.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 166/2026 धारा 316(3) व बढोत्तरी धारा 317(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. विकास यादव S/O लाल जीत यादव निवासी नाथूपुर जफऱाबाद जौनपुर 2. अलकेश यादव पुत्र प्रेमनाथ यादव निवासी नाथूपुर थाना जफराबाद जौनपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
कल दिनांक-17.07.2026 को शाम 6 बजे के आसपास डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली अन्तर्गत भण्डारी अन्डरपास के पास एक कलेक्शन एजेंट के साथ लगभग एक लाख की लूट हो गयी है। घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना लाइनबाजार व थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुँची तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज , लोगों से बातचीत करके और जिसने लूट की सूचना दी थी उससे पूछताछ/ बयान लिये गये । इसके आधार पर जब साक्ष्यो का अवलोकन किया गया तो यह पाया गया कि ये घटना इस जगह पर हो पाना ना मुमकिन सा है, यह एक ऐसी जगह थी जहाँ पर लगातार हैवी ट्रैफिक रहता है तथा दिन का उजाला भी था। इस जगह पर यदि किसी के साथ ऐसी घटना घटती है तो 100,200 लोगो की नजर में आ जाएगा। जब इस पूरी घटना का अवलोकन सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, श्री गोल्डी गुप्ता द्वारा किया गया तो यह पाया गया कि यह पूरी घटना मनगढ़ंत व फर्जी है। कलेक्शन एजेंट से सख्ती से पूछताछ किया गया तो पता चला कि यह फर्जी सूचना उसके द्वारा लगभग 68840/- रुपयो का गबन करने के उद्देश्य से दी गयी थी। कलेक्शन एजेंट की निशानदेही पर पुलिस द्वारा पैसो को बरामद किया गया तथा इस घटना की सूचना शराब ठेके के मालिक को दी गयी। जिसके उपरान्त मालिक द्वारा एक तहरीर दी गयी, जिसके सम्बंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-166/2026 धारा 316(3) बीएनएस बनाम विकास यादव पुत्र जीत लाल यादव निवासी ग्राम नाथूपुर थाना जफराबाद जौनपुर व एक अन्य साथी पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त 1. विकास यादव पुत्र जीत लाल यादव 2. अलकेश यादव पुत्र प्रेम नरायण यादव निवासीगण ग्राम नाथूपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर आज दिनांक-18.07.2026 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*नाम पता अभियुक्तगण...*
1. विकास यादव पुत्र लाल जीत यादव निवासी नाथूपुर जफऱाबाद जौनपुर
2. अलकेश यादव पुत्र प्रेमनाथ यादव निवासी नाथूपुर थाना जफराबाद जौनपुर ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0स0 166/2026 धारा 316(3) व बढोत्तरी धारा 317(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण–*
1. कुल 68840 रुपये
*गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम...*.
1- उ0नि0 जय दीप चौकी प्रभारी भण्डारी थाना कोतवाली, जौनपुर ।
2- हे0का0 समीम अख्तर थाना कोतवाली, जौनपुर ।
3- हे0का0 शिवप्रकाश थाना कोतवाली, जौनपुर ।
4- का0अरुण यादव थाना कोतवाली जौनपुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: