जौनपुर।* उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी


*एमएलसी चुनाव:*

*डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली भी परखी*

*जौनपुर।* उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन. तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

               इस दौरान अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के साथ विकास खंड सिकरारा, बक्शा, बदलापुर, खुटहन और सुईथाकला में बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान के दौरान किसी को असुविधा न हो।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।