बस्ती एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा मतदान


*प्रेस नोट*
*जनपद बस्ती*
*दिनांक: 23.10.2026* पवन कुमार श्रीवास्तव 

*बस्ती एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा एवं सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।*

आज दिनांक 23.10.2026 को गोरखपुर-फैजाबाद विधान परिषद चुनाव (शिक्षक) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा जनपद के नगर पालिका परिषद, बस्ती, कार्यालय क्षेत्र पंचायत बस्ती सदर, व हरैया, कप्तानगंज आदि विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता तथा प्रवेश व निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया गया तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा भ्रमणशील रहकर अपने अपने क्षेत्र में होने वाले मतदान केन्द्रो पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निष्पक्ष व शान्तिपूर्णढ़ंग से चूनाव कराया जा रहा है। बस्ती पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।