गैंगस्टर एक्ट में वांछित पप्पू सिंह गिरफ्तार, गौरीफंटा पुलिस ने भेजा न्यायालय

अब तक न्याय/अनिल कुमार
जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी, 22 अक्टूबर। जनपद खीरी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरीफंटा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी पलिया के पर्यवेक्षण में गौरीफंटा पुलिस टीम ने 22 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू सिंह (करीब 32 वर्ष), पुत्र प्रेम सिंह, निवासी टीला नंबर 04, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना पलिया में मुकदमा संख्या 297/26 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 2(b)(ii)/3 में मामला दर्ज है पुलिस के मुताबिक, आरोपी के आपराधिक इतिहास में थाना पलिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 195/26 भी शामिल है इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार यादव तथा कांस्टेबल हेमंत कुमार और सिकंदर शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।