बदायूं):* केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना गरीबों के लिए किसी सपने से कम नहीं है
बदायूं):* केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना गरीबों के लिए किसी सपने से कम नहीं है
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बादशाहपुर में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में सतर्क रहने, अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा किसी भी समस्या या परेशानी की स्थिति में बिना डर के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल, कांस्टेबल प्रियंशी तोमर, कांस्टेबल सविता देवी, कांस्टेबल दिव्या, कांस्टेबल शक्ति तथा कांस्टेबल श्वेतांक शर्मा मौजूद रहे। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का संदेश देना है। संवाद
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बदायूं):* केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना गरीबों के लिए किसी सपने से कम नहीं है
बदायूँ। दातागंज तहसील के गांव शाहपुर में डेंगू से हुई चार ग्रामीणों की मौत पर कार्यवाही और बुखार से पीड़ित सैकड़ों
जौनपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव के सिलसिले में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी समस्याओं एवं मतदान को लेकर व्यक्त की जा रही
Leave a Comment: