बदायूँ। दातागंज तहसील के गांव शाहपुर में डेंगू से हुई चार ग्रामीणों की मौत पर कार्यवाही और बुखार से पीड़ित सैकड़ों
बदायूँ। दातागंज तहसील के गांव शाहपुर में डेंगू से हुई चार ग्रामीणों की मौत पर कार्यवाही और बुखार से पीड़ित सैकड़ों
बदायूं):* केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना गरीबों के लिए किसी सपने से कम नहीं है
*जांच पूरी, फिर भी नहीं मिला लाभ: 6 माह से तहसील में धूल खा रहीं PM आवास योजना की फाइलें*
*सहसवान (बदायूं):* केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना गरीबों के लिए किसी सपने से कम नहीं है, लेकिन सहसवान तहसील में यह योजना फाइलों में ही कैद होकर रह गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2025 में नगर व क्षेत्र के सैकड़ों गरीब पात्रों ने पक्का मकान पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। नगर पालिका व लेखपाल स्तर से करीब 5 से 6 माह पूर्व इन फाइलों की स्थलीय जांच भी पूरी कर ली गई थी। पात्रों के मकानों की फोटो, जियो टैगिंग सहित सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
लेकिन जांच पूरी होने के बाद भी ये फाइलें आज तक जिला मुख्यालय बदायूं नहीं भेजी गई हैं और तहसील कार्यालय की अलमारियों में धूल खा रही हैं।
जिसके चलते गरीब पात्र रोजाना तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं। पात्रों का कहना है कि बाबू आज-कल का कहकर टरका देते हैं, कोई स्पष्ट जवाब नहीं देता। 6 महीने से पैसा न आने से उनके पक्के मकान का सपना अधूरा है और कई परिवार आज भी टूटी-फूटी झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं।
पात्रों ने जिलाधिकारी बदायूं से मांग की है कि तहसील में लंबित पड़ी फाइलों को जल्द से जल्द जिला मुख्यालय भिजवाकर उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाया जाए संवाददाता दीपक सक्सेना सहसवान
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
बदायूँ। दातागंज तहसील के गांव शाहपुर में डेंगू से हुई चार ग्रामीणों की मौत पर कार्यवाही और बुखार से पीड़ित सैकड़ों
जौनपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव के सिलसिले में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी समस्याओं एवं मतदान को लेकर व्यक्त की जा रही
रायगढ़ (ओडिशा) शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, रायगढ़ जिला इकाई की
Leave a Comment: