जौनपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव के सिलसिले में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी समस्याओं एवं मतदान को लेकर व्यक्त की जा रही
जौनपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव के सिलसिले में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी समस्याओं एवं मतदान को लेकर व्यक्त की जा रही
बदायूँ। दातागंज तहसील के गांव शाहपुर में डेंगू से हुई चार ग्रामीणों की मौत पर कार्यवाही और बुखार से पीड़ित सैकड़ों
दातागंज तहसील के गांव शाहपुर में डेंगू से हुई चार ग्रामीणों की मौत पर कार्यवाही और बुखार से पीड़ित सैकड़ों ग्रामीणों की जिंदगी बचाने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया ज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मंगलवार को शाहपुर गांव का किया था दौरा ।
बदायूँ। दातागंज तहसील के गांव शाहपुर में डेंगू से हुई चार ग्रामीणों की मौत पर कार्यवाही और बुखार से पीड़ित सैकड़ों ग्रामीणों की जिंदगी बचाने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया और वार्ता की। वार्ता में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से डेंगू प्रभावित गांव शाहपुर में तत्काल मेडिकल कैंप लगाने और मुफ्त जांच व इलाज की मांग की।
वार्ता और ज्ञापन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष सूरज पाल सोलंकी, एससी कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मंगलवार को शाहपुर गांव का दौरा किया था और पीड़ित ग्रामीणों से बातचीत की थी। शाहपुर गांव में ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव में डेंगू से चार मौतें हो चुकी हैं मृतकों में जितेंद्र जाटव की पत्नी करिश्मा जाटव , सतेंद्र जाटव के बेटे ओजेश जाटव एवं दो छोटे बच्चे शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर घर में कोई न कोई सदस्य बुखार से पीड़ित है। पूरे गांव में चार सौ बुखार पीड़ित हैं ।ग्रामीण कर्ज लेकर निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ग्रामीणों की जिंदगी बचाने में विफल साबित हुई है। डेंगू और मलेरिया से बदायूँ जनपद में दर्जनों ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू और मलेरिया की जांच ,रोकथाम और इलाज की कारगर व्यवस्था करने में भाजपा सरकार विफल रही है। भाजपा सरकार की आयुष्मान कार्ड योजना ग्रामीणों के किसी काम की नहीं है। सभी ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं। जिनके आयुष्मान कार्ड बने भी हैं उनके इलाज के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कोई सुविधा संपन्न निजी अस्पताल और डाक्टर ही नहीं हैं जहाँ आयुष्मान कार्ड धारक अपना इलाज करा सके। बड़े अस्पतालों में भर्ती होने पर ही आयुष्मान कार्ड धारक का इलाज हो पाता है । ओपीडी मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड किसी काम का नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा देने की जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। कहा कि कांग्रेस ग्रामीणों की जिंदगी को बचाने के लिए संघर्ष करेगी। शाहपुर गांव में तत्काल मेडिकल कैंप नहीं लगा तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा संवाददाता दीपक सक्सेना सहसवान
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर शिक्षक एमएलसी चुनाव के सिलसिले में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी समस्याओं एवं मतदान को लेकर व्यक्त की जा रही
रायगढ़ (ओडिशा) शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, रायगढ़ जिला इकाई की
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने BNS की धारा 111 जोड़ी है, जिससे जांच का दायरा संगठित अपराध की ओर बढ़ गया है. जानें यह धारा 111 किन गंभीर अपराधों को कवर करती है.
Leave a Comment: