मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान के प्रति किया जा रहा जागरूक
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा महिला अपराधों की रोकथाम हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांवों, मोहल्लों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, साइबर हेल्पलाइन- 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपायों, बाल श्रम उन्मूलन तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर जागरूक एवं सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: