तमंचा बनाने और बेचने में संलिप्तता का पुलिस का दावा
रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर तीन अवैध तमंचे, एक अर्धनिर्मित तमंचा, कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात मझना नाला के पास चेकिंग के दौरान खोराबार गोरखपुर निवासी 19 वर्षीय आदित्य उर्फ शिवा चौधरी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा मिला। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोरखपुर जिले के झंगहा निवासी 58 वर्षीय सोहन विश्वकर्मा को उसके गांव स्थित घोठे से गिरफ्तार किया। वहां से दो तमंचे, एक अर्धनिर्मित तमंचा, कारतूस और तमंचा बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी तमंचे बनाने, मरम्मत करने और बेचने के काम में शामिल थे। इस मामले में रुद्रपुर थाने में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: