सुरेश यादव बहराइच:- एनडीआरएफ टीम से तलाश कराने की मांग, अधिकारियों के समझाने पर सुचारु हुआ आवागमन,रामगांव थाना क्षेत्र के झिंगहागहा घाट पुल के पास सरयू नदी में नहाते समय डूबे 12 वर्षीय बालक युवराज वाजपेयी का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस प्रशासन और गोताखोरों के लगातार प्रयासों के बावजूद बालक का पता नहीं चलने से आक्रोशित परिजनों ने रविवार को झिंगहाघाट पुल पर जाम लगा दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया।जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम सदर, सीओ महसी तथा रामगांव थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी ने परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। परिजनों ने लापता बालक की तलाश के लिए एनडीआरएफ टीम बुलाने की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें हरसंभव सहायता और तलाश अभियान जारी रखने का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधिकारियों व थानाध्यक्ष रामगांव दिवाकर तिवारी का प्रयास रंग लाया,उनके समझाने के बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन सुचारु हो गया। रामगांव थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। बालक की तलाश के लिए पुलिसकर्मी और गोताखोर प्रयास कर रहे हैं। परिजन अब भी अपने लाडले के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।सुबह होते ही टीम एकबार पुनः एड़ी चोटी की जोर लगाकर सरयू में लापता युवराज को ढूंढने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी।खबर लिखे जाने तक रामगांव पुलिस हर दम खम लगाते हुए नजर आ रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।