मंडल महामंत्री एवं जिला संयोजक की देखरेख में संपन्न हुआ सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जौनपुर जनपद की मड़ियाहूं तहसील इकाई की दूसरी बार सर्वसम्मत से बृजराज चौरसिया को अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान जिला संयोजक ने सदस्यों की सहयोग से श्री चौरसिया को अध्यक्ष घोषित किया।
रविवार को मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ता सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नई कार्यकारणी गठन की बैठक जिला संयोजक लक्ष्मी मौर्य की अध्यक्षता में 12:00 बजे आयोजित की गई। जिसमें सदस्यों से जिलासंयोजक ने तहसील अध्यक्ष बनने की पेशकश की गई लेकिन सभी सदस्यों ने एक मत से सर्वसम्मत से दूसरी बार बृजराज चौरसिया को मड़ियाहू तहसील अध्यक्ष बनाने के लिए कहा गया। जिसके बाद जिला संयोजक ने श्री चौरसिया को सर्वसम्मत से तहसील अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा किया।
इस दौरान जिला संयोजक लक्ष्मी मौर्य ने कहा की तहसील ही नहीं जनपद में नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष बृजराज चौरसिया का कुशल व्यवहार और व्यक्तित्व दूसरे को अपने अंदर आत्मसात करने पर मजबूर कर देता हैं। जिसके कारण आज तहसील के सदस्यों ने भी एक बार फिर उनको तहसील अध्यक्ष बनाकर सभी का दिल जीतने का कार्य किया है। हमें विश्वास है कि श्री चौरसिया संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए अपने सदस्यों के साथ एक परिवार की तरह कार्य करेंगे और एक साथ रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
मंडल महामंत्री प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन तो बनते बिगड़ते हैं लेकिन संबंध एकदम कुम्हार के घड़े जैसा होता है वह टूट कर बिखरता है और फिर जुड़ जाता है। वही संबंध आज नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के साथ बना हुआ है, सभी सदस्यों का जुड़ाव उनसे बना हुआ देखा जा रहा है।
इसके पूर्व मड़ियाहूं तहसील इकाई के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त जिला संयोजक को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया। इसके साथ ही मंडल महामंत्री प्रदीप पांडेय एवं उनके सहयोगी वेद प्रकाश विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर मो. आरिफ खान, जय सिंह, संतोष कुमार दुबे, राहुल गुप्ता, अर्चना मिश्रा, निशांत सिंह, रवि सिंह, रवि केसरी, कमलेश कुमार यादव, हिमांशु विश्वकर्मा, मनोज सिंह, नवनीत कुमार सिंह, रामचंद्र मिश्र, वेद प्रकाश शुक्ला, जितेंद्र कुमार दुबे, मुकेश मोदनवाल, रोहित शुक्ला, जयप्रकाश मिश्रा, मनोज गुप्ता समेत काफी संख्या में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: