बस्ती एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा मतदान
बस्ती एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा मतदान
कानपुर देहात के मूसानगर में गुरुवार रात विवाद के दौरान युवक पर दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक
सावनदाता देवेंद्र ठाकुर
*मूसानगर में चाकू से युवक को गोदकर मार डाला*
*मूसानगर, कानपुर देहात।* कानपुर देहात के मूसानगर में गुरुवार रात विवाद के दौरान युवक पर दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
मृतक बाजपेई का पुरवा निवासी *राम गणेश पुत्र पन्ना लाल (30 वर्ष)* बताया जा रहा है। गुरुवार रात 9 बजे गांव के कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि पिता से हुई कहासुनी का उलाहना देने के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गांव के ही लोगों ने राम गणेश पर चाकू से हमला कर दिया।
परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रचना और उसके तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। राम गणेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। *थाना प्रभारी अमिता वर्मा* ने बताया कि कहासुनी के बाद हुए विवाद में चाकुओं से हमला करने का परिजनों ने आरोप लगाया है। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है, मौके पर पुलिस टीम जांच कर रही
मूसानगर में चाकू से युवक को गोदकर मार डाला। बाजपेई पुरवा निवासी राम गणेश (30) पर गुरुवार रात चाकू से हमला, जिला अस्पताल ले जाते समय मौत। पिता से विवाद के उलाहने पर बढ़ा विवाद। SO अमिता वर्मा ने बताया जांच जारी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
बस्ती एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा मतदान
गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बनाए गए निर्धारित मतदान केंद्रों पर शिक्षक मतदाताओं के पहुंचने और मतदान करने का सिलसिला जारी रहा।
जनपद बस्ती दुर्गा पूजा मेला के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक
Leave a Comment: