बस्ती थाना हरैया पुलिस की कार्यवाही, कुर्की के आदेश के बाद फरार चल रहे 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार-*


*प्रेस नोट*

*जनपद बस्ती* पवन कुमार श्रीवास्तव 

*दिनांक 24.10.2026*

*बस्ती थाना हरैया पुलिस की कार्यवाही, कुर्की के आदेश के बाद फरार चल रहे 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार-*

पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत व क्षेत्राधिकारी हरैया के पर्यवेक्षण में थाना हरैया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना हरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 51/2025 धारा 434/504/506 बीएनएस व मु0अ0सं0 366/2022 धारा 308/323/325/504/506 भा0द0वि0 में वांछित 02 अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहे थे। माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट निर्गत किया गया था, परन्तु अभियुक्त न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए और गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार स्थान बदलकर फरार चल रहे थे। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की (धारा 83 दं0प्र0सं0) की कार्यवाही का आदेश पारित किया गया।

उक्त आदेश के अनुपालन में थाना हरैया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को बनिया जोत से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -*

1. विकास पुत्र जोखूराम वर्मा उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी बनिया जोत थाना हरैया जनपद बस्ती।

2. जोखूराम पुत्र नारायण दास उम्र लगभग 51 वर्ष निवासी बनिया जोत थाना हरैया जनपद बस्ती।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*

1. उ0नि0 राम प्रकाश यादव थाना हरैया जनपद बस्ती।

2. हे0का0 आजम खान थाना हरैया जनपद बस्ती।

3. कां0 सत्यम शुक्ला थाना हरैया जनपद बस्ती।

4. कां0 राम विजय थाना हरैया जनपद बस्ती।

5. म0कां0 आरती यादव थाना हरैया जनपद बस्ती।

6. म0कां0 अदिति वर्मा थाना हरैया जनपद बस्ती।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।