स्मार्ट क्लास में छात्र वर्तमान घटनाक्रम को जान सकेंगे - उदयभान कुशवाहा
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं ब्लॉक में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर,मड़ियाहूं,जौनपुर में "स्मार्ट क्लास" का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु स्मार्ट क्लास का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा द्वारा किया गया। विद्यालय में स्मार्ट टीवी को सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट ग्रुप दिल्ली के संस्थापक अवधेश अग्रवाल के माध्यम से दान किया गया।
अब तक इस संस्था के माध्यम से जनपद के विद्यालयों में स्मार्ट टीवी, जूते मौजे, किताबें एवं अन्य वस्तुएं प्रदान की गई हैं।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ने सराहना करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रयास से बच्चों के शैक्षिक संवर्धन में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा,मैं हृदय से स्मार्ट टीवी प्रदान करने वाले श्री अवधेश अग्रवाल जी एवं उनके पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों के अंग्रेजी, हिंदी लेखन में हो रहे सकारात्मक प्रयासों की भी सराहना की गई। उन्होंने शिक्षक शिवम् सिंह एवं राकेश सिंह की भी सराहना की जो न केवल अपने विद्यालय का विकास कर रहे हैं बल्कि अन्य विद्यालयों के लिए भी हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार सरोज के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मनीषा पटेल ने सभी का आभार ज्ञापित किया तथा शिक्षक चंद्रशेखर कुमार ने मंच संचालन की भूमिका निभाई। इस अवसर पर सहायक अध्यापक रेनू यादव ,शिक्षक मित्र विनोद कुमार भारती एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: