जौनपुर* *थाना रामपुर पुलिस द्वारा फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेंकिंग करने वाले चार अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-


*प्रेस नोट*

*दिनांक- 20.07.2026*

*थाना रामपुर, जनपद-जौनपुर*

*थाना रामपुर पुलिस द्वारा फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेंकिंग करने वाले चार अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-* 

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन मे थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार मय हमराह कर्म0गण द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-145/2026 धारा 204/319(2)/318(4)/ 338/336(3)/ 340(2)/115(2)/351(3)/352 बी.एन.एस. से संबंधित प्रकाश मे आये अभियुक्तगण 1.रोशन तिवारी उर्फ चाहत तिवारी पुत्र सुबाष तिवारी निवासी महरेव पुरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर 2. अजय कुमार पटेल पुत्र रामपाल पटेल निवासी ग्राम मुन्गारडीह थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 3.दिलीप कुमार पुत्र मुसम्बी निवासी ग्राम औसनगंज थाना कोतवाली जनपद वाराणसी 4.राजेश कुमार उपाध्याय पुत्र श्रीराम उपाध्याय निवासी रामनगर थाना सिकरारा जौनपुर को फर्जी आयकर विभाग की आईडी,आधारकार्ड,पैन कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस व नम्बर प्लेट बदलकर प्रयोग की गयी चार पहिया बोलेरो वाहन के साथ दिनांक-20.07.2026 को नियमानुसार पुलिस हिरासत मे लिया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है तथा अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास के संबंध मे जानकारी की जा रही है ।”

*घटना का संक्षिप्त का विवरण-*

दिनांक 19.07.2026 को समय करीब- 04.30 बजे सायं थाना क्षेत्र रामपुर अन्तर्गत गोपालापुर में स्थित दिनेश चन्द्र बरनावल पुत्र स्व0 बंशगोपाल बरनवाल की सोने चांदी की दुकान पर अभियुक्तगण द्वारा अपने आप को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर जाँच के नाम पर उनके दुकान में रखे सोना चाँदी को जबरदस्ती मारपीट कर लूटने व लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर कर भागने की प्रयास में थे कि सूचना पर चार लोगों को फर्जी कूट रचित आयकर विभाग की आईडी,आधारकार्ड,पैन कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस व नम्बर प्लेट बदलकर प्रयोग की गयी चार पहिया बोलेरो वाहन के साथ हिरासत मे लिया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*

1-रोशन तिवारी उर्फ चाहत तिवारी पुत्र सुबाष तिवारी निवासी महरेव पुरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर 

2. अजय कुमार पटेल पुत्र रामपाल पटेल निवासी ग्राम मुन्गारडीह थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 

3.दिलीप कुमार पुत्र मुसम्बी निवासी ग्राम औसनगंज थाना कोतवाली जनपद वाराणसी 

4. राजेश कुमार उपाध्याय पुत्र श्रीराम उपाध्याय निवासी रामनगर थाना सिकरारा जौनपुर

*वांछित अभियुक्त-*

1. जितेन्द्र कुमार सिंह पुत्र लालता प्रसाद सिंह निवासी ग्राम निजामुद्दीनपुर गुलजारगंज थाना सिकरारा जौनपुर।

*पंजीकृत / अपराधिक इतिहास का विवरण-*

1- मु0अ0सं0-145/2026 धारा 204/319(2)/318(4)/ 338/336(3)/ 340(2)/115(2)/351(3)/352 बी.एन.एस.थाना रामपुर जौनपुर।

*बरामदगी का विवरण*-

1- दो आयकर विभाग की फर्जी आईडी कार्ड ,दो आधार, दो अदद पैन कार्ड, दो निर्वाचन कार्ड ,दो डीएल ,

2.एक चार पहिया बोलेरो वाहन फर्जी नं0- UP32KF4070

3-एन्ड्रायड व की-पैड मोबाइल

*गिरफ्तारी टीम का विवरण-*

1-रमेश कुमार थानाध्यक्ष थाना रामपुर जौनपुर।

2-उ0नि0 महंगू यादव ,उ0नि0 रामाश्रय कुशवाहा ,हे0का0 अनुरुध्द प्रसाद,हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद,का0 सुरेश यादव ,का0 राजा कुमार ,का0 दीपक कुमार,का0जितेन्द्र कुमार यादव,का0 विनोद यादव थाना रामपुर जौनपुर।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।