अमेठी के करीडीह गांव में मंगलवार शाम बंटवारे के विवाद में मां-बेटी से मारपीट हुई इस घटना में एक महिला के सिर में और उसकी मां के हाथ में चोट आई है घायल संगीता ने बताया कि वह मां के साथ घर का काम कर रही थी इसी दौरान बंटवारे को लेकर उसकी भाभी और उनके बच्चों से बहस शुरू हो गई संगीता का आरोप है कि बहस के दौरान उसकी मां को धक्का दे दिया गया संगीता के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया पीड़िता ने आरोप लगाया कि ईंट से उसके सिर पर हमला किया गया जिससे वह घायल हो गई सूचना पर 108 एंबुलेंस से घायल संगीता को जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है उसका इलाज जारी है पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: